गरीबों की नहीं, अंबानी-अडानी जैसे अरबपतियों की है मोदी सरकार : राहुल

जगदीशपुर में सवारथ साहू प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में राहुल गांधी ने की सभा

आरा/जगदीशपुर. नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासियों की सरकार नहीं है. यह सरकार बड़े- बड़े अरबपतियों की है. अंबानी और अदानी की सरकार है. उक्त बातें जगदीशपुर में सवारथ साहू प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में ””””इंडिया”””” समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहीं. उन्होंने कहा कि एक गरीब जितना जीएसटी देता है, उतना ही जीएसटी इस देश का अरबपति भी देता है. नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर देते हैं, लेकिन किसानों का कर्जा माफ इनसे नहीं होता है. चीन से ठेका लेनेवाले लोगों की गोद में मोदी बैठे हैं. उन्होंने इशारे-इशारे में नरेंद्र मोदी को ध्यान भटकाने वाला और अदानी- अंबानी को जेब काटने वाला, तो वहीं अमित शाह को डंडा वाला बताया. उन्होंने कहा कि जिसकी जेब कट रही है, वो इस देश का गरीब व्यक्ति है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना दिया है. करोड़ों हिंदुस्तानी गरीबी में फंसे हुए हैं. मोदी डर चुके हैं और तेजस्वी को जेल में डालने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ””””इंडिया”””” की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना समाप्त करेंगे. हर गरीबों के खाते में सहायता राशि दी जायेगी और यह सिलसिला हर महीने यूं ही फटाफट, फटाफट, फटाफट चलता रहेगा. राहुल गांधी को सुनने के लिए तपती गर्मी में भी इंतजार करते रहे लोग : जगदीशपुर की धरती पर पहली बार पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण सुनने के लिए तपती धूप और उमस भरी गर्मी में भी हाइ स्कूल के खेल मैदान में किनारे लगे पेड़ के नीचे छांव में बैठकर लोग इंतजार करते रहे. जैसे ही आकाश से हेलीकॉप्टर की आवाज आयी, तो लोगों का उत्साह बढ़ गया. वहीं सभा में रह -रहकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दिया गया मोमेंटों : राहुल गांधी के आरा आगमन पर चुनावी सभा में भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसियों के द्वारा स्वागत किया गया. सभा के दौरान राहुल गांधी को जिलाध्यक्ष अशोक राम ने मोमेंटो व अंगवस्त्र के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया. स्वागत करनेवालों में शिव कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रेम प्रकास पांडेय उर्फ झुना पांडेय, श्रीधर तिवारी, राकेश त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्र, सत्यप्रकाश राय, रज़ी अहमद उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर