आरा में कमिश्नर के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बिजली-टेलीफोन के खंभे अब भी जस के तस; वर्षों बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

आरा शहर में सड़क पर लगे बिजली और टेलीफोन के खंभे यातायात में गंभीर बाधा डाल रहे हैं, जिससे लगातार जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। पटना प्रमंडल के आयुक्त आनंद किशोर द्वारा खंभे हटाने के आदेश को एक महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Arrah Traffic Problem : आरा नगर को सुंदर बनाने, सड़कों को आरा में कमिश्नर के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बिजली-टेलीफोन के खंभे अब भी जस के तस; वर्षों बाद भी शुरू नहीं कामचौड़ा करने और जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से दिए गए आदेश भी अब कागजों तक सीमित रह गए हैं. पटना प्रमंडल के आयुक्त आनंद किशोर द्वारा दिए गए निर्देश के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शहर में टेलीफोन और बिजली के खंभों को हटाने का काम शुरू नहीं हो सका है.

Arrah News : आदेश के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

आरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक में आयुक्त आनंद किशोर की अध्यक्षता में नगर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी. इस दौरान बिजली विभाग को निर्देश दिया गया था कि सड़क के बीच या किनारे लगे ऐसे खंभों को हटाया जाए, जो यातायात में बाधा बन रहे हैं. साथ ही टेलीफोन विभाग को भी अनावश्यक खंभों को हटाने का आदेश दिया गया था.

लेकिन अब तक इन निर्देशों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है.

जाम और दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

नगर की कई सड़कों पर बिजली और टेलीफोन के खंभे ऐसे स्थानों पर गड़े हैं, जहां से वाहनों का आवागमन बाधित होता है। इससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. इतना ही नहीं, कई बार इन खंभों की वजह से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन खंभों के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विकास योजनाओं पर पड़ रहा असर

खंभों को नहीं हटाने से आरा आयोजना क्षेत्र विकास प्राधिकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा आ रही है. सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुधार की योजना अधूरी पड़ी है.

लोगों में बढ़ रही नाराजगी

शहरवासियों का कहना है कि जब उच्च स्तर पर आदेश दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है, तो विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब इन खंभों को हटाने का काम शुरू होगा और कब आरा के लोगों को जाम से राहत तथा चौड़ी सड़के. मिलेंगी. फिलहाल यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

Also Read : आरा में परीक्षा कॉपी ले जाने वाले पिकअप में मिला प्रतिबंधित मांस, चालक समेत वाहन जब्त


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Narendra Prasad Sin

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >