सिने स्टार पवन सिंह काराकाट से लड़ेंगे चुनाव

सिने स्टार पवन सिंह काराकाट से लड़ेंगे चुनाव

आरा. भोजपुरी के सीने स्टार पवन सिंह काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. यह जानकारी ट्विटर पर उन्होंने साझा की है. भोजपुरी गायक सह अभिनेता पवन सिंह ने इसकी घोषणा बुधवार करते हुए चुनावी माहौल में हलचल तेज कर दी है. यह अलग बात है की उन्होंने आसनसोल से बीजेपी का टिकट वापस कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक कर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की परेशानी पैदा कर दी है. उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि मैं अपनी मातृभूमि से प्रेम करता हूं. इसकी पुष्टि उनके भाई रानू सिंह ने की है. पवन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है ””””माता गुरुतरा भूमेरू”””” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा. मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >