कौरा मठिया के पास सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा मठिया के पास हुई घटना

जगदीशपुर.

स्थानीय थाना क्षेत्र के कौरा मठिया के पास सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उसे समय घटी जब सब्जी विक्रेता आरा बाजार समिति से सब्जी बेचकर रोज की तरह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नेशनल हाइवे पर कौरा मठिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी.

मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के छुटकी हरदिया निवासी देवचरण महतो का पुत्र अतिरंजन उर्फ मुन्ना बताया जाता है. जैसी ही मौत की सूचना मृतक के घर पहुंची घर में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी इंदु देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. आसपास की महिलाएं मृतक की पत्नी को ढांढस बंधाती रही. पंचायत के सरपंच पति दिनेश पांडे ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे. जो आरा बाजार समिति में सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे. यह घटना देर रात की है. मृतक का एक लड़का और तीन लड़की है. सरपंच पति ने बताया कि मृतक काफी हंसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. असमय उनके निधन से काफी दुख पहुंचा है. सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि जल्द देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >