आरा के गोला मोहल्ला में लाखों की चोरी, व्यवसायी के घर से जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस

आरा के नगर थाना क्षेत्र में व्यवसायी के घर हुई लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया है. चोर घर से सवा लाख नकद और 17-18 लाख के जेवर ले उड़े. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Arrah Crime News : आरा के नगर थाना क्षेत्र के गोला मोहल्ला निवासी एक व्यवसायी के घर चोरों द्वारा चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. चोर व्यवसायी के घर से करीब सवा लाख नकद और 17 से 18 लाख रुपये के आभूषण ले भागे. जाते-जाते व्यवसायी की पत्नी के कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया.

घटना शुक्रवार की रात गोला मोहल्ला निवासी दीपक कुमार के घर हुई है. इस संबंध में दीपक कुमार की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. पुलिस चोरों की पहचान के लिए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर किस तरह से उनके घर में घुसे थे.

बीमार पिता, पत्नी और बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर पटना गए थे गृहस्वामी

प्राथमिकी में दीपक कुमार की ओर से कहा गया है कि उनके पिता बीमार हैं और बेड पर ही रहते हैं. उनके अलावा घर में उनकी पत्नी और चार माह का एक बच्चा है. शुक्रवार को वे अपने पिता की दवा लेने सहित अन्य काम से पटना गए थे.

देर होने के कारण वे पटना ठहर गए थे. घर पर बीमार पिता और पत्नी ही रह गए थे. उस दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दे डाला. रात करीब तीन बजे बच्चे के रोने पर उनकी पत्नी की नींद खुली और पानी लेने के लिए उठी, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. दूसरे गेट से बाहर निकली, तो देखा कि सामने वाले कमरे की अलमारी खुली और सारा सामान बिखरा पड़ा है.

शादी और मां के जेवरों के साथ इलाज के लिए रखे रुपये गायब

सूचना मिलने पर वे भी पहुंचे. छानबीन के दौरान पता चला कि करीब 17-18 लाख रुपये के आभूषण और पिता के इलाज के लिए रखा गया एक लाख 32 हजार रुपये गायब है. सारे जेवर उनकी शादी और मां के थे. उनकी पिछले साल अप्रैल में ही शादी हुई थी.

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं

बता दें कि हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. अभी तीन रोज पहले ही मीरगंज पानी टंकी इलाका निवासी रिटायर बैंक कर्मी सुमन कुमार सिन्हा के घर से भी लाखों रुपये के आभूषण की चोरी कर ली गई थी.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >