भोजपुर में पंखे से लटका मिला BPSC शिक्षिका का शव, खुदकुशी की आशंका; पिता ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

भोजपुर जिले में एक BPSC शिक्षिका का शव पंखे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मृतका के पिता ने इस घटना के पीछे साजिश का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

BPSC Teacher Death Bhojpur : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नयका टोला में शुक्रवार की रात शेखपुरा निवासी बीपीएससी शिक्षिका का शव पंखे से लटका हुआ मिला. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई, और सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी आवश्यक साक्ष्यों को इकट्ठा किया. वहीं, शुरुआती तौर पर महिला शिक्षिका द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है.

मृतका की शैक्षणिक और पेशेवर पहचान

जानकारी के अनुसार मृतका शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार की 30 वर्षीया पुत्री सौम्या राज हैं. वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला स्थित किराए के मकान में रहती थी और वर्तमान में बिहिया प्रखंड के अरैला गांव स्थित एन.एस. हाई स्कूल 10+2 में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं.

घटना की रात का विवरण

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात शिक्षिका द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली गई. इसके बाद अन्य किराएदारों द्वारा इसकी सूचना मकान मालिक एवं स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और मकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे.

Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

पिता का बयान और पुलिस की छानबीन

इधर, मृतका के पिता सुबोध कुमार द्वारा पुलिस को दिए गए फर्दबयान में बताया गया है कि पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात फोन पर सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है. उनके बयान में कहा गया है कि उनकी पुत्री के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र किया गया है.

हालांकि शिक्षिका ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >