एकौना गांव से रिवाॅल्वर और दोनाली बंदूक के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किया गिरफ्तार

उदवंतनगर.

थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव से उदवंंतनगर पुलिस ने हथियार सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी सुनील कुमार सिन्हा का पुत्र आयुष कुमार उर्फ मूसा तथा विनोद कुमार का पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई. आयुष उर्फ मूसा के घर से देसी रिवाॅल्वर तथा आकाश के घर से देसी दोनाली बंदूक बरामद की गयी. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त मामले की जानकारी दी. जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि दक्षिण एकौना गांव निवासी सुनील कुमार सिन्हा का पुत्र आयुष कुमार उर्फ मूसा हथियार के साथ कहीं जाने की तैयारी में है. सूचना मिलते ही उदवंंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर एकौना गांव में छापेमारी की, जहां से आयुष उर्फ मूसा को गिरफ्तार किया गया. हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने घर में हथियार होने की बात स्वीकार की. तलाशी लेने पर उसके घर से एक देसी रिवाॅल्वर बरामद किया गया. अन्य हथियार के बारे में पूछने पर उसने बताया कि एकौना गांव के ही आकाश के घर में है. जब आकाश के घर की तलाशी ली गयी, जहां से एक देसी दोनाली बंदूक बरामद किया गया. पुलिस ने आकाश को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को भेजा जेल :

संदेश. संदेश थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपितों तथा वारंटियों के खिलाफ गुरुवार को गिरफ्तारी अभियान चलाकर एक को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदेश संतोष कुमार ने बताया कि थाना कांड के आर्म्स एक्ट आरोपित बिछीआंव गांव निवासी उपेंद्र यादव का पुत्र भिगुणी यादव लगभग तीन सालों से फरार चल रहा था. वह पटना जिला के बिहटा में रह रहा था, जिसको बिहटा से गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >