सोन नदी में डूबे व्यक्ति का शव छठे दिन बरामद, मछली पकड़ने के दौरान हुए थे लापता, परिवार में मचा कोहराम

Arrah Sone River Drowning Case : भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के अवधेश चौधरी का शव सोन नदी से बरामद हुआ है. वे मछली मारने के लिए नदी में उतरे थे और लापता हो गए थे. छठे दिन शव मिलने से परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है.

Arrah Sone River Drowning Case : भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव स्थित सोन नदी में डूबे अधेड़ का शव छठे दिन बरामद हुआ है. उनका शव संदेश थाना क्षेत्र के सरैया स्थित सोन नदी से शनिवार की दोपहर बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी राम भजन चौधरी के 49 वर्षीय पुत्र अवधेश चौधरी हैं.

वह पेशे से किसान थे. इधर मृतक के मुन्ना कुमार ने बताया कि 27 जुलाई की दोपहर वह मछली मारने के लिए नूरपुर गांव सोन नदी किनारे गए थे. जहां मछली मारने के दौरान वह डूब गए.

लापता होने के बाद परिजनों ने दर्ज कराई थी सूचना

देर शाम जब घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. जिसके बाद परिजनों ने 28 जुलाई को स्थानीय थाने में उनके लापता हो जाने के संबंध में लिखित आवेदन भी दिया था. इसके बाद परिजनों द्वारा उनकी लगातार खोज की जा रही थी.

सरैया गांव के पास सोन नदी से मिला शव

इसी बीच शनिवार की सुबह सरैया गांव की सोन नदी किनारे से उनका शव बरामद हुआ. इसके पश्चात स्थानीय थाना मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिवार में पसरा मातम और रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी लालमुनी देवी व तीन पुत्र राजू कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार एवं पुत्री ज्योति कुमारी हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उनकी पत्नी लालमुनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >