लद्दाख घूमने दोस्तों संग गए थे भोजपुर के दो युवक, लैंडस्लाइड में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लद्दाख की यात्रा पर गए बिहिया के दो युवकों की भूस्खलन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद दोनों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

Ladakh Landslide : लद्दाख में भूस्खलन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बिहिया के दो युवकों का शव गुरुवार शाम पैतृक गांव पहुंचा. शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया. मृतकों के घर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर किसी की आंखें नम थीं.

मृतकों की पहचान और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

मृतकों की पहचान बिहिया नगर के जज बाजार निवासी विकास कुमार केशरी के 22 वर्षीय पुत्र अभिजित आनंद और मझौली पंचायत के खाखोबांध गांव निवासी संजय प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है.

अभिजित नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र था, जबकि सोनू जगदीशपुर के कुंवर सिंह कॉलेज में ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था. दोनों गहरे दोस्त थे.

रोती-बिलखती अभिजीत की मां

दोस्तों के साथ लद्दाख यात्रा की योजना

बताया जाता है कि अभिजित व उसके दोस्तों ने लद्दाख घूमने का प्लान बनाया था. उसने अपने दोस्त सोनू समेत बिहिया के दो अन्य दोस्तों को भी दिल्ली बुलाया था.

बिहिया के चार और दिल्ली के छह युवकों का कुल 10 लड़कों का दल टूर पैकेज लेकर पहले जम्मू पहुंचा और फिर वहां से पांच बाइकों पर लद्दाख के लिए रवाना हुआ.

भूस्खलन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

दो दिन तक लद्दाख घूमने के बाद मंगलवार को सभी युवक एक साइट सीन देखकर बाइक से होटल लौट रहे थे, तभी पहाड़ पर हुए अचानक भूस्खलन से चट्टानें सड़क पर आ गिरीं.

Also Read : सोनू को सिविल सर्विस, अभिजीत को कंप्यूटर साइंस में बनाना था करियर, लद्दाख ट्रिप ने छीन ली दो दोस्तों की जिंदगी

इसकी चपेट में एक बाइक पर सवार अभिजित और सोनू आ गए और मलबे में दब गए. बताया जा रहा है कि अभिजित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू ने अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन दम तोड़ दिया.

Also Read : गया मगध मेडिकल हॉस्पिटल में 600 बेड का बनेगा नया भवन, 250 क्षमता की धर्मशाला पर भी खर्च होंगे करोड़ों

शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम और बक्सर में होगा दाह-संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. दिल्ली में रहने वाले अभिजित के चाचा लद्दाख पहुंचे और शवों को लेकर दिल्ली-पटना के रास्ते गुरुवार शाम बिहिया लाए. शव पहुंचते ही घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

दोनों युवकों की मां समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि दोनों का दाह-संस्कार बक्सर में किया जाएगा. इस हृदयविदारक घटना से पूरे बिहिया नगर में शोक की लहर है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शैलेंद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >