Bihar: भोजपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, भाई ने भाई को मार डाला

Bihar: भोजपुर जिले में दो भाईयों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar: आरा. बिहार के भोजपुर जिले में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि एक ही परिवार के लोगों ने एक-दूसरे का खून बहाया है. बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोलियों से छलनी कर दिया है. घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बंद कमरे में हो रही थी बातचीत

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव के रहने वाले दो सगे भाई अजीज मियां और लियाकत अली अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गड़हनी आये थे. शादी समारोह समाप्त हो होने के बाद मंगलवार को दोनों भाई मस्जिद से नमाज पढ़ कर वापस आये और कमरा बंद कर जमीन और संपति को लेकर बातचीत करने लगे.

भाई की हत्या कर बैठा रहा आरोपित

इसी बीच बात बढ़ गई और बड़े भाई अजीज मियां ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाली और छोटे भाई लियाकत अली को तीन गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया. छोटे भाई की हत्या करने के बाद भी आरोपी बड़ा भाई वहां से भागा नहीं बल्कि घटनास्थल पर ही बैठा रहा. छोटा भाई खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ था.

Also Read: Lok Sabha Election: लालू-राबड़ी राज पर नीतीश कुमार का हमला, बोले- पहले केवल हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था

पुलिस की रही जांच

गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >