आरा पुलिस महकमे में हड़कंप: थानाध्यक्ष समेत 3 पर गिरी गाज, रिश्वत के आरोप में सस्पेंड

Bihar News: भोजपुर जिले के ख्वासपुर थाना क्षेत्र में पीड़ित पक्ष से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने, अभद्र व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही के गंभीर आरोपों के बाद थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. डीएसपी जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए.

Bihar News: भोजपुर जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. ख्वासपुर थाना क्षेत्र में एक विवादित प्रकरण में कथित रूप से रिश्वत मांगने, अभद्र व्यवहार करने और कर्तव्यहीनता के आरोप में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह मामला 22 मई का है. ख्वासपुर थाना क्षेत्र के महुली घाट पर एक युवक और युवती के बीच फोन पर बातचीत को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को थाना ले जाकर बैठा लिया गया. इसके बाद उन्हें छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप सामने आया.

पीड़ित पक्ष ने की उच्च अधिकारियों से शिकायत

इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, कोईलवर और स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को भी आवेदन दिया. शिकायत में पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया गया था. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

डीएसपी जांच में आरोप पाए गए सही

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए. जांच में यह संकेत मिला कि मामले में प्रक्रिया के पालन में लापरवाही और अनुचित व्यवहार हुआ है, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की.

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जांच रिपोर्ट के आधार पर ख्वासपुर थानाध्यक्ष विधा भूषण, दारोगा दिलीप कुमार दिवाकर तथा पीटीसी रमेश प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

विभागीय जांच भी होगी

सूत्रों के अनुसार, निलंबन के बाद अब इस पूरे मामले में विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी. जांच में यदि और भी अनियमितताएं सामने आती हैं तो आगे और कार्रवाई संभव है.

प्रशासन का सख्त संदेश

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इलाके में चर्चा का विषय

इस घटना के बाद ख्वासपुर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासन की सकारात्मक कार्रवाई बताया है, जिससे पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ेगी.

Also Read:कैमूर में एंबुलेंस चालक और उत्पाद विभाग के बीच विवाद, मारपीट के आरोप पर भड़के लोग; आधे घंटे बाधित रहा यातायात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >