भोजपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान की बड़ी उपलब्धि, 8.37 लाख लोगों की स्क्रीनिंग; 2390 मरीज मिले

भोजपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिनों में 8.37 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है. इस दौरान 2390 टीबी के नए मरीज चिन्हित हुए हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है.

TB Screening in Bhojpur : भोजपुर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान द्वारा ग्रसित मरीजों को स्वस्थ बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्क्रीनिंग अभियान चलाते हुए ग्रसित मरीजों की पहचान कर आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस अभियान में सभी सीएचओ, एएनएम, एसटीएस, एसटीएलएस, बीएचएम, बीसीएम और जिला स्वास्थ्य समिति की पूरी टीम लगाई गई है.

इसके बाद ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान करते हुए स्वस्थ किया जा रहा है.

भोजपुर में 100 दिन के अभियान के दौरान 6,86,000 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था. जबकि 8,37,816 लोगों की स्क्रीनिंग अभी तक की जा चुकी है. यह जिला के लिए अभी तक 122 प्रतिशत की उपलब्धि है.

निक्षय मित्र योजना के तहत मरीजों को गोद लेना

जिले के सभी प्रखंडों में टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान के लिए लगातार स्क्रीनिंग जारी है. जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अबसार अहमद द्वारा लगातार कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है.

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रसित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान 2390 टीबी के नए मरीज चिन्हित किये गए हैं. इनमें 507 चिन्हित मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिया गया है, जिससे मरीजों की पोषण की जरूरत पूरी हो सके.

Also Read : वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर बढ़ रहा गया जंक्शन, फिर भी अहमदाबाद-सूरत-पुणे समेत कई शहरों की सीधी ट्रेन नहीं

सभी चिन्हित मरीजों का शुरू हुआ उपचार

जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अबसार अहमद ने बताया कि सभी नए चिन्हित मरीजों को तत्काल चिकित्सीय उपचार से जोड़ा गया है और उनकी पूरी ट्रीटमेंट शुरू की जा चुकी है.

दूर-दराज के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की जांच

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों को स्क्रीन किया जा रहा है और लोगों को समझाकर जांच के लिए मनाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >