भोजपुर : बिहिया में युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, FIR दर्ज

Fake Instagram ID Case Bhojpur : बिहिया थाना क्षेत्र की एक युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Fake Instagram ID Case Bhojpur : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र की एक युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने तथा परिवार को जान से मारने और अगवा करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता ने बिहिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मोतिहारी के आरोपी पर मोबाइल नंबरों और इंस्टाग्राम से बदनाम करने का आरोप

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी मोतिहारी जिले के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव निवासी मधुरेन्द्र कुमार, पिता- विजय शंकर तिवारी है. आरोप है कि वह अपने मोबाइल नंबरों से पीड़िता की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर रहा है. इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता को बदनाम किया जा रहा है.

भाई को अगवा करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसके भाई को उठा लेने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है.

पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू

बिहिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >