आरा : बड़हरा और सिन्हा थाना में चौकीदारी परेड, चौकीदारों को दिए गए जरूरी निर्देश

Arrah News : आरा के बड़हरा और सिन्हा थाना परिसर में रविवार को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.

Arrah News : बड़हरा एवं सिन्हा थाना परिसर में रविवार को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान दोनों थाना क्षेत्रों के चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.बड़हरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने चौकीदारी परेड का नेतृत्व किया.

उन्होंने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर कार्य करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी आपराधिक घटना, शराब तस्करी, चोरी, मारपीट या अन्य असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल थाना को देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी सक्रियता से अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलती है.

गांवों में शांति बनाए रखने पर जोर

वहीं, सिन्हा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने चौकीदारी परेड कराते हुए चौकीदारों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि गांवों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना बिना विलंब पुलिस तक पहुंचाना चौकीदारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. परेड के दौरान चौकीदारों की उपस्थिति, अनुशासन और सक्रियता का भी जायजा लिया गया.

साथ ही उन्हें क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर आम लोगों से संवाद बनाए रखने तथा पुलिस को हर महत्वपूर्ण सूचना समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.अधिकारियों ने कहा कि चौकीदारों की सजगता और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून- व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >