आरा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉ. योगेंद्र बाबू का निधन, मरीजों से लेकर पुरे क्षेत्र में शोक की लहर

Arrah News: भोजपुर जिले के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. योगेंद्र बाबू के निधन से चिकित्सा जगत और आमजन में शोक की लहर है. वे अपनी सेवा भावना और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे.

Arrah News: (आशुतोष पाण्डेय) आरा के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. योगेंद्र बाबू का शुक्रवार देर रात लगभग 1:00 बजे निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही आरा सहित पूरे भोजपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई. उनके चाहने वालों, मरीजों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में गहरा दुख देखा जा रहा है.

सेवा भाव से जीता लोगों का दिल

डॉ. योगेंद्र बाबू लंबे समय से होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवा करते आ रहे थे. वे न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में भी उनकी अलग पहचान थी. विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के प्रति उनका व्यवहार बेहद संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण रहता था. कई बार वे बिना शुल्क लिए भी मरीजों का इलाज करते थे, जिसके कारण आमजन के बीच उनकी गहरी लोकप्रियता थी.

चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति

उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके सहयोगियों और परिचितों का कहना है कि डॉ. योगेंद्र बाबू जैसे समर्पित चिकित्सक का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है. वे हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते थे और मरीजों की सेवा को ही अपना धर्म मानते थे.

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की लंबी सूची

डॉ. योगेंद्र बाबू के निधन पर कई चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. उदय नारायण, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. मिथलेश तिवारी, जय प्रकाश सिंह, युद्धुनंद गुप्ता तथा अधिवक्ता विजय भारती सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की.

लोगों की स्मृतियों में हमेशा रहेंगे जीवित

डॉ. योगेंद्र बाबू का सरल स्वभाव, सेवा भावना और मरीजों के प्रति समर्पण उन्हें हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रखेगा. उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.

Also Rea: बक्सर में राजस्व कर्मी पर जदयू नेता ने लगाया भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम से की कार्रवाई की मांग, सहयोग शिविर में खुली पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >