आरा के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राजू कुमार बने नए SHO, सिन्हा थाना की मिली कमान

Arrah News: आरा में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. राजू कुमार को सिन्हा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही सुजीत कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.

Arrah News: आरा में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है. जिले के सिन्हा थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती करते हुए दारोगा राजू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सिन्हा थाना को मिला नया थानाध्यक्ष

जिले के सिन्हा थाना में हुए इस प्रशासनिक बदलाव के तहत राजू कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है. उनसे इलाके में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की अपेक्षा की जा रही है.

पूर्व थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस लाइन भेजे गए

जहां वर्तमान में यहां के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार है, जिनको अब इस पद से हटाते हुए पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है. इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.

नवादा थाना से मिली नई जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, राजू कुमार फिलहाल नवादा थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है. उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें सिन्हा थाना की कमान सौंपी गई है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुआ बदलाव

यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

Also Read: रोहतास में आंधी-तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >