आरा में 7 जून को होगी सीईटी बीएड परीक्षा, 10 केंद्रों पर 7330 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Arrah News: आरा नगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर 7 जून को सीईटी बीएड (CET B.Ed) की परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Arrah News (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट): आरा नगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर सीईटी बीएड की परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह महत्वपूर्ण परीक्षा 7 जून को एक पाली में ली जाएगी. इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं. ताकि परीक्षा को पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त बनाया जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के वर्जित सामानों को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

इन 10 केंद्रों पर परीक्षा

नगर के कुल 10 निर्धारित केंद्रों पर सीईटी बीएड की परीक्षा ली जाएगी. इनमें मुख्य रूप से डीके कारमेल आवासीय उच्च विद्यालय, एसबी कॉलेज मौला बाग, महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह महाविद्यालय दक्षिणी रामना रोड आरा, प्रसाद दास जैन कॉलेज रेलवे स्टेशन के नजदीक, कनकपुरी कातिरा आरा शामिल हैं. इसके साथ ही एचपीडी जैन स्कूल आरा गोला मोहल्ला, एचएनके प्लस टू स्कूल बंधन टोला नवादा, पयहारी महाराज जी कॉलेज न्यू पुलिस लाइन रामनगर चंदवा आरा, तपेश्वर सिंह इन्दू महिला कॉलेज बायपास रोड नियर प्राइवेट बस स्टैंड आरा, श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली महादेव आरा और संजय गांधी कॉलेज धरहरा आरा को केंद्र बनाया गया है.

हजारों परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस परीक्षा में कुल 7330 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें 4488 महिला परीक्षार्थी तथा 2842 पुरुष परीक्षार्थी शामिल होंगे. महिला परीक्षार्थियों के लिए एसबी कॉलेज मौला बाग, महाराजा राम रणविजय प्रसाद सिंह कॉलेज, एचएनके प्लस टू स्कूल बंधन टोला, तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज बायपास रोड नियर प्राइवेट बस स्टैंड आरा, श्री हार्कन कुमार जैन ज्ञानस्थली महादेव रोड आरा और संजय गांधी कॉलेज धरहरा जमीन रोड आरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जबकि पुरुष परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र जैन कॉलेज आरा, जैन स्कूल आरा, डीके कारमेल स्कूल जीरो माइल आरा और जय पयहारी जी महाराज कालेज रामनगर चंदवा आरा में निर्धारित किया गया है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा को पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पांच जोनल दंडाधिकारियों की विशेष नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही सभी केंद्रों पर नजर रखने के लिए 10 स्टैटिक दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. इन अधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की भी तैनाती की जाएगी. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पैरवी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: आरा में संपूर्ण क्रांति दिवस पर जेपी को श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >