आरा में युवक का शव बगीचे से बरामद, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Arrah News: भोजपुर जिले के आरा में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ. शव मिलने के बाद परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Arrah News:(वसीम) आरा में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. मामला टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला स्थित मॉल के पीछे बगीचे का है, जहां स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान लक्की पासवान के रूप में

मृतक की पहचान लक्की पासवान (28 वर्ष) के रूप में हुई है. वह गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली वार्ड नंबर 7 निवासी सिकेन्द्र पासवान का पुत्र था. बताया जाता है कि वह बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था.

दोस्तों के साथ निकला था युवक

मृतक के पिता सिकेन्द्र पासवान ने बताया कि रविवार सुबह लक्की अपनी मां से मिलने बामपाली आया था. उस समय उसके साथ दो युवक भी थे, जिन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था. इसके बाद वह उन्हीं दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया. परिजनों का कहना है कि बाद में बरहबतरा और सिंगही इलाके के कुछ लोगों ने भी उसे अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए देखा था.

परिजनों ने दोस्तों पर जताया शक

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए उसके दोस्तों पर आरोप लगाया है. मृतक के पिता के अनुसार, करीब एक माह पहले सिंगही गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था. उस दौरान उस पर चोरी का आरोप लगाया गया था और पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने भी ले गई थी. हालांकि आरोप साबित नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया था. परिजनों का कहना है कि उसी विवाद के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

नाक से बह रहा था खून

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव मिलने के समय युवक के नाक से खून निकला हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की बात कह रही है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और युवक के दोस्तों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी में जुटी है.

Also Read:कैमूर में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तीन बाइक सवारों से 166 बोतल जब्त; 4 तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >