आरा में शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर से एक करोड़ की चोरी, नकदी-जेवर समेत लैपटॉप गायब

Arrah House Theft : आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित मिनिस्ट्रियल क्वार्टर में शिक्षा विभाग के कर्मचारी के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Arrah House Theft : आरा के नवादा थाना क्षेत्र के मिनिस्ट्रियल क्वार्टर में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के घर में संपत्ति चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भुक्तभोगियों द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दिए गए आवेदन में नवादा थाना क्षेत्र के मिनिस्ट्रियल क्वार्टर संख्या 08/A निवासी बजरंगी प्रसाद गुप्ता द्वारा कहा गया है कि वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य के लिए पटना गए थे. वह दो-तीन दिनों तक घर से बाहर रहे. 2 अगस्त को वे अपने घर आए.

सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर चोरी की जानकारी

घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे. जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण लगभग 80 लाख रुपये, लैपटॉप एवं अन्य कीमती सामान चुरा लिए गए हैं. इस दौरान उन्हें लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी हुई है.

पुलिस की जांच और मौके पर पहुंचना

सूचना पाकर पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है. बता दें कि एक सप्ताह के भीतर आरा शहर में चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है

Also Read : कोईलवर का संगमेश्वरनाथ मंदिर : गंगा-सोन संगम पर विराजे महादेव, शिवलिंग में दिखती है गौरी-गणेश की आकृति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >