आरा के इन इलाकों में पांच घंटे बिजली रहेगी बंद, 22 सितंबर को होगा मेंटेनेंस कार्य

पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस के 11 केवी सिंडिकेट फीडर में 22 सितंबर को जरूरी मेंटेनेंस कार्य होगा. इस कारण डीटी रोड, गोला मोहल्ला, चित्रटोली रोड और टाउन थाना क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.

Electricity supply disrupted: आरा के पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से निर्गत 11 केवी सिंडिकेट फीडर से मंगलवार, 22 सितंबर को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 11 केवी सिंडिकेट फीडर के डीटी रोड में 11 केवी कवर तार में बदलने का कार्य किया जाना है. इसके कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक डीटी रोड, गोला मोहल्ला, चित्रटोली रोड और टाउन थाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली

मेंटेनेंस कार्य के कारण डीटी रोड, वी मार्ट, गोला मोहल्ला, टाउन थाना, चित्रटोली रोड और आम्रपाली मार्केट के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लेने की अपील की गयी है.

नालंदा: घर में हथियार बनाने का सामान जुटा रहा था युवक, 41 तरह के उपकरण बरामद; पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >