आरा-सासाराम हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Ara Sasaram Highway Accident : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.

Ara Sasaram Highway Accident : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना स्थित पावर ग्रिड के समीप ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया.

इस घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार, मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी किरण देवी हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया है.

दूध लेने जाने के दौरान लगी टक्कर

मृतका के बेटे मोनू कुमार ने बताया कि उसका उदवंतनगर बाजार में घर के ही बाहर स्टील की दुकान है, वहीं पर उसकी मां बैठी हुई थी. तब उसने कहा कि मैं एक जगह से आ रहा हूं, तुम यहीं बैठो. काफी देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं आया, तो उसकी मां किसी अन्य युवक की बाइक पर बैठकर दक्षिण एकौना दूध लाने जा रही थीं.

उसी दौरान दक्षिण एकौना स्थित पावर ग्रिड के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं और बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना की सूचना पाकर परिजन तुरंत वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्र सोनू कुमार एवं मोनू कुमार हैं. इस दुखद घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मच गया है और उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : आरा में ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा फेंकने से आग और शॉर्ट सर्किट का बढ़ा खतरा, बिजली विभाग ने दी चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >