आरा : बारिश के बाद आरा रेलवे जंक्शन पर जलजमाव और गंदगी, यात्रियों को हो रही परेशानी

Arrah News : लगातार बारिश के बाद आरा रेलवे जंक्शन की बदहाल व्यवस्था सामने आ गई है. स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है. गंदगी के कारण मक्खियों की भरमार से मुश्किलें और बढ़ीं.

Arrah News : लगातार हो रही बारिश के बाद आरा रेलवे जंक्शन की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आ गई. स्टेशन परिसर से लेकर विभिन्न प्लेटफॉर्म तक जगह-जगह जलजमाव, कीचड़ और गंदगी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, गंदगी के कारण मक्खियों की भरमार ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं.

प्लेटफॉर्म पर भी दिखी सफाई व्यवस्था की कमी

स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले यात्रियों को कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा. प्लेटफॉर्म पर भी कई स्थानों पर पानी जमा रहने और साफ-सफाई के अभाव में यात्रियों को बैठने एवं आने-जाने में दिक्कत हुई। खाने-पीने की दुकानों और प्रतीक्षालय के आसपास बड़ी संख्या में मक्खियां मंडराती रहीं, जिससे यात्री खासे परेशान नजर आए.

संक्रमण और बीमारियों का बढ़ा खतरा

यात्रियों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्टेशन परिसर की नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर साल ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे न केवल यात्रियों को असुविधा होती है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेल प्रशासन से स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म की नियमित सफाई, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था तथा फॉगिंग एवं कीटनाशक छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >