आरा-छपरा फोरलेन पर 20 घंटे से भीषण जाम, डोरीगंज से कोईलवर तक वाहनों की लंबी कतार

आरा-छपरा फोरलेन पर रविवार को लगा 20 घंटे से अधिक का भीषण जाम यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया. डोरीगंज से कोईलवर तक वाहनों की लंबी कतारों ने यातायात ठप कर दिया. भीषण गर्मी में फंसे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई.

Arrah Chhapra Four Lane Traffic Jam : आरा-छपरा फोरलेन पर रविवार को भीषण जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गयी. डोरीगंज से कोईलवर तक करीब 20 घंटे से अधिक समय तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही.

जाम का सबसे अधिक असर बबुरा और कोईलवर थाना क्षेत्र में देखने को मिला. पटना-बक्सर फोरलेन के मनभावन मोड़ से बबुरा पुल तक फोरलेन के दोनों लेन में ट्रकों की कई-कई कतारें लगी रहीं. इससे घंटों तक वाहनों के पहिए थमे रहे.

सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे और संपर्क मार्गों पर असर

इधर कोईलवर-बबुरा फोरलेन के जाम का असर सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर भी पड़ा और जाम का असर सकड्डी से संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव तक सड़क की एक लेन में ट्रकों की लंबी कतार लगी रही.

Also Read : भोजपुर : छेर नदी के डायवर्सन पर तेज बहाव, शाहपुर-बनाही स्टेशन रोड तीसरे दिन भी बंद; दर्जनों गांव प्रभावित

इसके कारण इस मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा. वहीं, कोईलवर की ओर से धनडीहा-बहियारा होते हुए चांदी की ओर आने वाले खाली वाहनों का दबाव भी लगातार बना रहा.

पटना-बक्सर फोरलेन पर वाहनों का भारी दबाव

इधर, पटना-बक्सर फोरलेन पर भी मनभावन मोड़ से कुल्हड़िया टोल प्लाजा होते हुए सकड्डी-नासरीगंज मोड़ तक भारी वाहनों के साथ छोटी-बड़ी गाड़ियां जाम में फंसी रहीं.

फोरलेन और इससे जुड़े मार्गों पर एक साथ वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गयी. जाम में बसों, निजी वाहनों और अन्य यात्री वाहनों में सवार लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा. भीषण गर्मी में जाम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी.

Also Read : वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर बढ़ रहा गया जंक्शन, फिर भी अहमदाबाद-सूरत-पुणे समेत कई शहरों की सीधी ट्रेन नहीं

पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रित करने के प्रयास

लंबे समय तक जाम रहने से आसपास के बाजारों और संपर्क मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया. जाम हटाने के लिए पुलिस दिनभर विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रही और वाहनों को नियंत्रित कर यातायात सुचारू कराने का प्रयास करती रही. हालांकि, शाम तक पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >