आरा के बेरथ गांव में विधायक महेश पासवान ने चलाया स्वच्छता अभियान, सूर्य मंदिर और छठ घाट की हुई सफाई

अगिआंव विधायक महेश पासवान ने बेरथ गांव स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया. स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर परिसर और घाट की साफ-सफाई की, तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.

Swachhta Abhiyan: (कुमार रविंद्र ) भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को अगिआंव मंडल के रतनाढ़ पंचायत के बेरथ गांव स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में अगिआंव विधायक महेश पासवान भी शामिल हुए.

मंदिर परिसर और छठ घाट की हुई साफ-सफाई

स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक महेश पासवान ने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सूर्य मंदिर परिसर और छठ घाट के आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की.

विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी और स्वस्थ समाज की पहचान है. उन्होंने लोगों से अपने गांव और क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की.

ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

अभियान के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मंदिर परिसर और छठ घाट की साफ-सफाई के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया.

ये रहे मौजूद

स्वच्छता अभियान में भाजपा अगिआंव के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाकांत चंद्रवंशी, मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन (सोनू कुशवाहा), मंडल मंत्री लवकुश सिंह, सूर्यजीत राम, बूथ अध्यक्ष कुमार संजय, रतनाढ़ के पूर्व पैक्स अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सम्राट अलख सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >