आरा में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, सगे भाई-बहन समेत पांच घायल, एक की हालत नाजुक

आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सगे भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए. यह हादसा केशोपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब एक बाइक सवार बखोरापुर मंदिर जा रहा था.

Road Accident: आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की दोपहर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार सगे भाई-बहन समेत पांच लोग जख्मी हो गए. इनमें एक बाइक पर सवार सगे भाई-बहन समेत तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों का इलाज परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

बखोरापुर मंदिर जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घायलों में बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर करजा गांव निवासी रंभु पासवान का 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, 15 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी और इसी गांव के निवासी रामजीवन पासवान की 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी शामिल हैं. खुशी कुमारी, विशाल कुमार की चचेरी बहन है. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी हादसे में जख्मी हुए हैं.

विपरीत दिशा से आ रही बाइक से हुई टक्कर

जख्मी विशाल कुमार के पिता रंभु पासवान ने बताया कि सोमवार की दोपहर विशाल अपनी बहन लक्ष्मी कुमारी और चचेरी बहन खुशी कुमारी के साथ बाइक से बखोरापुर मंदिर जा रहा था. इसी दौरान केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी लोग जख्मी हो गए.

तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज

घटना के बाद परिजन विशाल कुमार, लक्ष्मी कुमारी और खुशी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां तीनों का इलाज कराया जा रहा है. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो घायलों का इलाज उनके परिजन अपने स्तर से निजी अस्पताल में करा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >