कायमनगर गांव के बगीचे में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, चार आरोपित धराये

गिरफ्तार आरोपित बगीचे में बना रहे थे अपराध की योजना

कोईलवर.

गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बगीचा में अपराध की योजना बनाते चार हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कार्रवाई बुधवार की देर शाम गीधा पुलिस ने की. पकड़े जाने के वक्त सभी शराब के नशे में धुत थे और गीधा पुलिस पर हमला कर दिये थे. इस अप्रत्याशित हमले में गीधा थाने के जमादार अजीत कुमार जख्मी हो गये. पकड़े गये अपराधियों की पहचान नगर थाना के चिकटोली निवासी मो जमील के पुत्र मो परवेज, दुधकटोरा निवासी स्व अलीमुद्दीन खान के पुत्र सोहैल, मिल्की मुहल्ला निवासी मो रइस का पुत्र नूर आलम व गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर निवासी मो मुमताज के पुत्र मो चांद के रूप की गयी है. सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कायमनगर बगीचे में कुछ आपराधिक तत्व जुटे हुए हैं. सूचना के सत्यापन के बाद जब छापेमारी की गयी, तो आधा दर्जन से अधिक अपराधी शराब का सेवन करते हुए अपराध की योजना बना रहे थे. पुलिस की टीम ने जब उन्हें पकड़ना चाहा, तो अपराधियों ने गीधा थाने की टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में चांदी थाना के जमादार अजित कुमार जख्मी हो गये. छापेमारी के दौरान अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाते हुए पुलिस बल से हाथापाई करते हुए दो तीन अपराधी फरार हो गये. हालांकि इसके बावजूद चार अपराधियों को धर दबोचा गया. पकड़े गये अपराधियों के पास से चार मोबाइल फोन भी मिले हैं. चारों आरोपितों में से मो नूर आलम आरा नगर थानांतर्गत पेट्रोल पंप के लूट से संबंधित कांड में एवं मो सोहैल हत्या के केस में आरा नगर थाना से जेल जा चुके हैं. वहीं मो परवेज एवं मो नूर आलम अभी भी नगर थाना के रंगदारी के केस में वांटेड हैं. इसके अलावे पकड़े गये अपराधियों के संबंध में विस्तृत आपराधिक इतिहास की मांग संबंधित थाने से की गयी है. साथ ही अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >