सात किलो गांजा और 125 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अगिआंव थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी रोजाद्दीन के पुत्र सिकंदर मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

उदवंतनगर. उदवंंतनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उदवंंतनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि थाना पुलिस ने सात किलो गांजे के साथ अगिआंव थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी रोजाद्दीन के पुत्र सिकंदर मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसको लेकर उदवंंतनगर थाना कांड सं 226/24 दर्ज कराया गया है. वहीं, 125 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कांड 227/24 के नामजद आरोपित थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी जनार्दन यादव का पुत्र लक्ष्मण यादव तथा स्व राम निवासी यादव का पुत्र राहुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कांड सं 470/23 का नामजद आरोपित थाना क्षेत्र के कसाप गांव न���वासी वैद्यनाथ यादव का पुत्र चंद्रशेखर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >