बिहार में महाजंगलराज, शोषितों पर हो रहा अत्याचार

लहरपा गोलीकांड के पीड़ित परिजनों से मिले बसपा नेता अनिल

आरा.

बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने लहरपा गांव में हुई गोलीबारी की घटना में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उनसे घटना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय के लिए संघर्ष का भरोसा दिलाया.

इस दौरान उनके साथ प्रदेश महासचिव संजय मंडल, जिलाध्यक्ष रवींद्र राम, सेवथा पंचायत मुखिया गजेंद्र यादव, जीवनेश्वर जिज्ञासु, जनार्दन राम, महावीर यादव, दीपक राजा, बबलू यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे. पत्रकारों से बातचीत में अनिल कुमार ने कहा कि लहरपा गांव में हत्या नहीं, नरसंहार हुआ है. पुलिस प्रशासन अपने काम में लापरवाही दिखा रहा है. पीड़ित परिवार के घर पर अभी तक थानाध्यक्ष की कोई उपस्थिति नहीं हुई है. बसपा नेता ने कहा कि पीड़ित परिवारों को किसी तरह का आर्थिक मुआवजा नहीं दिया गया है. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि थाना प्रभारी की कार्यशैली संदेहास्पद है. उन्हें निलंबित कर जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई हो. अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को दबाने की साजिश रची जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >