भोजपुर के 67 राजस्व कर्मियों का तबादला, 17 जुलाई तक नए स्थान पर जाने के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी

जिले के 67 राजस्व कर्मचारियों का विभाग द्वारा दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है. सभी को 17 जुलाई तक कार्यमुक्त करने का सख्त निर्देश है. ऐसा न करने पर कर्मी स्वतः कार्यमुक्त माने जाएंगे.

Arrah Revenue Offcers Transfer : आरा जिले के 67 राजस्व कर्मचारियों का विभागीय स्तर पर दूसरे जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है. इसको लेकर संबंधित विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को आदेश दिया है कि स्थानांतरित कर्मियों को अविलंब विरमित किया जाए.

निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी भी स्थिति में 17 जुलाई तक संबंधित कर्मी विरमित नहीं होते हैं, तो उन्हें स्वतः विरमित माना जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी अपर समाहर्ता और जिलाधिकारी को करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो सके.

Arrah News: कई प्रखंडों और पंचायतों के कर्मचारी शामिल

स्थानांतरण सूची में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी शामिल हैं. इन सभी को अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किया गया है. विभाग का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना और कार्य में पारदर्शिता लाना बताया जा रहा है.

Transfer-Posting : इन जिलों में किया गया स्थानांतरण

स्थानांतरित कर्मियों को पटना, वैशाली, कैमूर, मधेपुरा, भागलपुर, औरंगाबाद, बांका, पश्चिम चंपारण, सारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, शेखपुरा, मुंगेर, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, दरभंगा, नालंदा, गया, जमुई, रोहतास, किशनगंज, सिवान, कटिहार, अररिया और सहरसा सहित कई जिलों में भेजा गया है.

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं.

इस बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. वहीं, कर्मियों के बीच भी नए पदस्थापन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.

Also Read : आरा: ऑटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम; पांच लोग घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >