युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

परिजनों में मचा कोहराम

सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पश्चिम पंचायत वार्ड संख्या 02 सिमराहा बाजार निवासी भोला प्रसाद गुप्ता के पुत्र चुन्ना गुप्ता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटना के संबंध में जितनी मुंह उतनी बातें सामने आ रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नित्य दिन की तरह मंगलवार को चुन्ना अपने से घर रोजी रोटी के लिए घर से निकला देर रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. इसी दौरान ग्रामीण सुबह में मवेशी के लिए घास काटने खेत की गये तो देखा पोखर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. ग्रामीणों के द्वारा हो हल्ला करने चुन्ना के परिजनों को सूचना मिलने पर जा कर देखा तो मृतक चुन्ना गुप्ता का हीं शव था. मृतक की पत्नी खुशबू देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर कुछ पहले इलाज कराने मायके छातापुर गयी हुई थी. घटना की सूचना पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, सिमराहा पुलिस कमलाकांत शर्मा, मनोज कुमार, शिवकुमार पासवान, बिनोद कुमार, प्रमोद ठाकुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची. पुलिस प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. वहीं घटना स्थल पर भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल, मुखिया प्रतिनिधि आफताब आलम चुन्ना, चंदन पटेल, देव कुमार, शिवकुमार गुप्ता, सहित भारी संख्या में लोगों घटना स्थल पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >