भागवत कथा से लौट रहे युवक पर हमला, गंभीर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज से किया रेफर

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर वार्ड आठ में भागवत कथा देखकर लौट रहे एक युवक को 08-10 लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने बाहर रेफर कर दिया. घायल युवक नाथपुर वार्ड 08 निवासी सुभाष कुमार पिता विष्णु देव राय बताया जा रहा है. उसके पिता ने नरपतगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में बताया कि मेरा पुत्र सुभाष कुमार सोमवार की शाम भागवत कथा देखकर लौट रहा था. वह जैसे ही नाथपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा. नाथपुर वार्ड संख्या 01 निवासी युवक आमोद मंडल ने 08-10 लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घायल के पिता ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >