भरगामा. विश्हरिया पट्टी गांव अंतर्गत तोनहा वार्ड संख्या 02 में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. घटना उधार का रुपये चुकता नहीं करने को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि पेड़ से बंधे युवक को बचाने जब उसकी पत्नी पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इधर इस मामले को लेकर पीड़ित ने भरगामा थाना में आवेदन देने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वीडियो के साथ जो तस्वीर सामने आयी है उसमें एक युवक को पेड़ से बांधकर कुछ लोग लाठी डंडा लिए हुए खड़े हैं. यह वीडियो तोनहा गांव का बताया जा रहा है. घटना शनिवार की संध्या बीते लगभग 04 बजे की बतायी जा रही है. वीडियो में युवक पेड़ से बंधा दिखाई दे रहा है, उसे मोटे रस्से से पेड़ में बांधा गया है. इधर भरगामा थाना में दिये अपने आवेदन में तोनहा वार्ड संख्या दो निवासी गणपत मंडल के 36 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार मंडल ने कहा है कि शनिवार को अपने खेत में पटवन करने के बाद अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम जब हमलोग गांव के ही शीतल दास के घर के पास पहुंचे तो शीतल दास व उसके पुत्र मनीक दास ने हम लोगों के पास पहुंचा और उधार के पैसे को लेकर मेरे सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया. इस क्रम में दोनों ने मेरे गले में रस्सी लगाकर खीचते हुए अपने घर ले गये व मोटी रस्सी से मुझे एक पेड़ से बांध दिया. इसके बाद पिता पुत्र ने मुझे जमकर पीटा. हालांकि स्थानीय लोग जुट गये उसके बाद पीड़ित को रस्सी से खोलकर बाहर निकाला. इधर पीड़ित ने भरगामा पुलिस को आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपित युवक ने थाना में आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
