Araria News : नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की हुई मौत

नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक का मौत होने का मामला सामने आया है.

अरारिया जिला के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट Araria News : नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक का मौत होने का मामला सामने आया है. मौत होने के बाद आसपास के सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर जानकारी ली. इसके बाद जीआरपी को जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंचे प्रतापगंज के जीआरपी ने पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जबकि घंटे पर तक अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर ट्रेन संख्या 75201 जो फारबिसगंज से सहरसा के ओर जा रहे थे, जैसे ही नरपतगंज स्टेशन पर पहुंची की एक 25 वर्षीय युवक का ट्रेन की चपेट वाले से मौत हो गयी. ट्रेन गुजरने के बाद लोगों के द्वारा शव को देखने के बाद जानकारी रेल जीआरपी को दी गयी. मौके पर पहुंचे जीआरपी रेल थाना प्रतापगंज केंद्र सहरसा के अपर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई राजेश्वर मंडल, अजय कुमार आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन शव की पहचान नहीं होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लिया. जानकारी देते हुए जीआरपी के अपर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात 25 वर्षीय युवक के शव को कब्जे में लिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजने व लगातार पहचान करवाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >