पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

मृतका की मां ने थाना दर्ज कराया मामला

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप नरपतगंज. थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव पेड़ पर संदिग्ध स्थिति में लटका मिला. सुबह ग्रामीणों ने शव देखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मृतका की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के रामघाट कोसकापुर वार्ड 12 निवासी 40 वर्षीय रीतियां देवी पति महेंद्र ऋषिदेव के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित पति को गिरफ्तार का थाना लाया. जहां पूछताछ की जा रही है. मृतका में रामघाट कोसकापुर वार्ड संख्या 12 निवासी 40 वर्षीय रीतियां देवी पति महेंद्र ऋषिदेव है. मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद महेंद्र ऋषिदेव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में फारबिसगंज के घिवहा निवासी जानकी देवी ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी 18 वर्ष पूर्व रामघट वार्ड संख्या 12 निवासी महेंद्र ऋषिदेव से हुई थी. जिसमें एक पुत्र व एक पुत्री है. दामाद ने मेरी बेटी के साथ मारपीट व प्रताड़ित करता था. इसी को लेकर सोमवार की सुबह गले में रस्सी से फांसी लगाकर मेरी बेटी की हत्या कर दी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >