लावारिस शव को मिला सम्मान, संवेदना ने निभाया मानवता का फर्ज

जहां लोग मुंह मोड़ लेते हैं, वहां संवेदना थाम लेती है हाथ

फारबिसगंज. मानवता व सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए लावारिस शवों के लिए काम करने वाली संस्था संवेदना ने सोमवार को एक अज्ञात लावारिस शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया. स्थानीय थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में संवेदना की टीम ने पूरे सम्मान व धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंत्येष्टि कार्यक्रम को संपन्न कराया. संवेदना के अध्यक्ष रमेश सिंह व सचिव पवन मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2018 से संस्था लगातार लावारिस व अज्ञात शवों के सम्मानजनक निबटान का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जिन लाशों के आसपास से गुजरने से भी लोग कतराते हैं. वहां संवेदना के सदस्य निर्भीक होकर मानवता का धर्म निभाते हैं. इस कार्य में समाज के हर वर्ग का सहयोग मिलता है. जो हमें और मजबूत करता है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने संवेदना के इस नेक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायक है. संवेदना के सदस्यों का मानना है कि इस सेवा कार्य से न केवल सामाजिक संदेश जाता है, बल्कि आत्मिक संतोष भी मिलता है. मौके पर संवेदना के अध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव पवन मिश्रा, उपाध्यक्ष एसके सोनू, करण कुमार, पप्पू, शाहजहां शाद, राजेश राज, संजय रजक, रूबी कुमारी, दारोगा विजय कुमार, अनुमंडल अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >