अष्टयाम-संकीर्तन का समापन

अष्टयाम संकीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

सिकटी. महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में 72 घंटे का अखंड अष्टयाम-संकीर्तन का बुधवार की संध्या हरे भोला, हरे भोला के जयघोष के साथ समापन हो गया. अष्टयाम-संकीर्तन में नेपाल की महिला भजन मंडली सहित स्थानीय कीर्तन मंडली के द्वारा हरे भोला हरे भोला की धुन की भव्य प्रस्तुति की गयी. इस मौके पर बीडीओ परवेज आलम, पूर्व प्रमुख मो कमरुज्जमा, उप प्रमुख लखिचंद प्रामाणिक, पूर्व प्रमुख योगेंद्र विश्वास, मंदिर आयोजन कमेटी के भवेश राय, सिंहेश्वर पासवान, बाजारू सिंह, बालेश्वर साह, प्रकाश सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >