पूर्व सरपंच के घर से 20 लाख की चोरी

घर में सोये लोगों को कुंडी लगा कर किया कैद

नरपतगंज. प्रखंड के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मंगलवार की देर रात पूर्व सरपंच रामचंद्र मेहता पिता पिता स्व यामुन मेहता के घर का ताला तोड़कर नकद व जेवरात सहित 20 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. जानकारी अनुसार मंगलवार की रात दीवार के बगल में लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया लोग सोए हुए थे उस घर की कुंडी लगा दी. इसके बाद घर में रखे गोदरेज से नकद व जेवरात चोरी कर ली. गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर 10 भर सोना, 30 भर चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान व नकदी की चोरी कर ली है. बुधवार की सुबह जब गृहस्वामी जगे तो देखा कि घर बाहर से बंद है. इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई.आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे व बाहर से लगा कुंडी को खोला को देखा कि अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद गृहस्वामी ने घटना की जानकारी नरपतगंज पुलिस को दी. मौके पर नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंची व गृहस्वामी से घटना की विस्तृत जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >