दो बच्चों में तीन साल का अंतर रखें

मिशन परिवार विकास अभियान का पहला चरण 23 से

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र में 23 फरवरी से 20 मार्च तक मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पहले चरण में योग्य दंपती संपर्क सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. अभियान के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा ने कहा कि अभियान के तहत प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों पर जोर दिया जायेगा. मिशन परिवार विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रजनन दर में कमी लाना है. साथ ही परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना है. योग्य दंपती संपर्क सप्ताह के दौरान आमजन में जागरूकता लाने के लिए सही उम्र में शादी, शादी के बाद कम से कम तीन साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतराल व प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों पर जोर देना है. परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में परिवार नियोजन के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि संस्थागत प्रसव के बाद लगभग 60 प्रतिशत व सुरक्षित गर्भपात के बाद लगभग 90 प्रतिशत दंपतियों में परिवार नियोजन की मांग होती है. इसे ध्यान में रखते हुए अभियान के दौरान प्रसव के बाद महिला नसबंदी, कॉपर टी संस्थापन पर विशेष बल दिया जाएगा. इसके लिए प्रसव कक्ष में परिवार कल्याण परामर्शी, एएनएम, स्टाफ नर्स के माध्यम से प्रसव व गर्भपात के लिए आई इच्छुक महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए सुविधा प्रदान कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >