चार किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा

सिकटी.भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी मजरख बीओपी के जवानों ने रविवार को रात्रि गश्ती के क्रम में पिलर संख्या 164/1 मजरख गांव के निकट दो प्लास्टिक की थैली के साथ दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया. दोनों थैली की तलाशी लेने पर चार किलो गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्कर में शिव कुमार महतो पिता बसंत महतो व अमन कुमार महतो पिता संजय कुमार महतो दोनों साकिन हरीरा पहुंसी थाना कुर्साकांटा बताया जा रहा है. वहीं एसएसबी जवानों ने दोनों तस्कर व जब्त गांजा को सिकटी पुलिस के हवाले कर दिया. सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >