270 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस ने शुक्रवार को 270 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक तस्कर बाइक छोड़कर मक्का खेत होकर भाग निकला. पुलिस ने मौके से तीन बाइक व दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की बाइक पर नेपाल से भारी मात्रा में शराब लायी जा रही है. जहां पुलिस टीम को दो जगहों पर लगाया गया था. जैसे ही शराब तस्कर बाइक से शराब लेकर नेपाल से आ ही रहा था कि फुलकाहा थाना क्षेत्र के तोपनवाबगंज गांव के समीप मक्का खेत के पास पकड़ लिया. हालांकि एक तस्कर भागने में कामयाब रहा. गिरफ्तार तस्कर में नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा चंदा निवासी नीतीश कुमार व फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी अजय कुमार बताया जा रहा है. दोनों गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >