फारबिसगंज. फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज थाना व महिला थाना अररिया सहित आसपास के थाना के थानाध्यक्ष व कनीय पुलिस पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर उत्तर वार्ड संख्या 03 में स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों का जहां रेस्क्यू किया है. वहीं एक महिला को भी हिरासत में लिया है. रेस्क्यू की गयी दोनों नाबालिग लड़कियां हिरासत मे है. महिला से महिला पुलिस पदाधिकारी गहन पूछताछ कर रही हैं. गुप्त सूचना मिली थी के स्थानीय रेड लाइट एरिया में बाहर से नाबालिग युवतियों को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने कमरा से आपत्तिजनक सामग्री व 4700 रुपये भी बरामद किया है. नाबालिग लड़की बाहर की है. जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार,अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अररिया महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला, जोगबनी थानाध्यक्ष महादेव कामत, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर धन प्रसाद, सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती सहित पुलिस बल शामिल थे.
रेड लाइट एरिया से दो नाबालिग लड़कियों का किया रेस्क्यू, एक महिला हिरासत में
आपत्तिजनक सामग्री व 4700 रुपये बरामद
