अलग-अलग कांड के दो गिरफ्तार

कुर्साकांटा पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की संध्या अलग-अलग जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार किया.

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की संध्या अलग-अलग जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कमलदाहा वार्ड आठ से थाना में दर्ज पुराने मामले के प्राथमिकी आरोपी प्रदीप कुमार यादव, पिता हरिलाल यादव को गिरफ्तार किया गया. वहीं मैगरा वार्ड 04 में शराब पीकर हंगामा कर रहे धर्मानंद सिंह, पिता शिवनाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. आपसी विवाद में चार महिला घायल पलासी. थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला घायल हो गयी. घायलों में मालद्वार गांव की ममता देवी, आंचल कुमारी, कबैया गांव की साबरीन, पलासी गांव की चांदनी देवी शामिल हैं. चारो घायल महिला का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया है. जानकारी देते पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि उक्त सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है. सड़क दुर्घटना में एक घायल पलासी. सड़क दुर्घटना में डेहटी गांव के एक व्यक्ति बुधवार को घायल हो गये. घायल मो आलम को आनन-फानन में परिजनों ने पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >