बथनाहा-सोनापुर मार्ग पर जाम से परेशानी

हाट व अवैध पार्किंग से लगता है जाम

बथनाहा. बथनाहा-सोनापुर मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास साप्ताहिक हाट के दौरान लगने वाले भीषण जाम से राहगीर परेशान हैं. सप्ताह में तीन दिन लगने वाले इस हाट के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है. सड़क किनारे ई-रिक्शा, ऑटो की अनियंत्रित पार्किंग इस समस्या की मुख्य जड़ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाट संचालक व प्रशासन की उदासीनता के कारण स्थिति विकराल होती जा रही है. जाम में फंसने से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं व पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाट के दिनों में अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाये. यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >