अररिया. अवैध रूप से बालू व मिट्टी के उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ संचालित विशेष अभियान के तहत बुधवार को जिला खनन विभाग ने कार्रवाई की. इसमें जिला खान निरीक्षक अररिया ने जोकीहाट अंचल में छापामारी कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जब्त वाहन को जोकीहाट थाना को सौंप दिया गया है. वहीं संबंधित वाहन पर 1.10 लाख रुपये का अर्थ दंड आरोपित किया गया है. जिला खान निरीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बालू व मिट्टी के खनन व परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस क्रम में मार्च में अब तक 57 स्थलों पर छापेमारी कर 18 वाहन जब्त किये गये हैं. इसमें 02 पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 01 को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अर्थदंड के रूप में 27.79 लाख अधिरोपित किये गये हैं.
जोकीहाट अंचल में अवैध खनन व परिवहन के मामले में ट्रैक्टर जब्त
जिला खान निरीक्षक अररिया ने की कार्रवाई
