अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

गुप्त सूचना के आधार पर बसमतिया पुलिस ने की छापेमारी

नरपतगंज. अवैध बालू के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को बसमतिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. हालांकि चालक मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद जैसे ही बसमतिया-बीरपुर सड़क मार्ग पर पहुंचे, तो देखा कि वीरपुर की ओर से ट्रैक्टर ट्राली बालू लेकर आ रहा था. पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. वहीं बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने सोमवार की रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार आरोपित बड़हारा पंचायत के वार्ड नौ निवासी पन्नालाल उरांव पिता सीताराम उरांव व मधुरा उत्तर पंचायत का अरुण कुमार यादव पिता बचु यादव है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >