हत्या करने आये तीन नेपाली अपराधी हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

अपराधियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

रपतगंज. बसमतिया थाना क्षेत्र के बसमतिया बाजार में बुधवार की शाम बाइक खड़ी कर सामान खरीद रहे बबुआन निवासी मो अरशद अंसारी को अचानक हथियारबंद तीन अपराधियों ने घेर कर हथियार निकालकर हत्या करने का प्रयास किया. हो- हल्ला करने के बाद आस-पड़ोस के दुकानदार पहुंचे इसके बाद स्थानीय बसमतिया पुलिस को सूचना दी. इस मौके पर बसमतिया पुलिस ने पहुंचकर तीनों अपराधियों को एक कट्टा, एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में नेपाल के सुनसरी जिले के भोकराहा गांव पालिका वार्ड संख्या दो निवासी नूर आलम, सुनसरी तीतिर बौना निवासी मो जमशेद व भोकराहा वार्ड संख्या दो निवासी खुर्शीद अंसारी है. घटना के बाद पीड़ित बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी अरशद अंसारी पिता स्व जैनुल अंसारी ने बसमतिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में पीड़ित अरशद अंसारी ने बताया कि बुधवार की संध्या बाइक खड़ करके सब्जी वह अन्य सामान खरीद रहे थे. इसी दौरान तीनों अपराधियों मेरी बाइक के पास खड़ा था. जैसे हीं सब्जी लेकर बाइक के पास आया कि मेरा हत्या करने की नीयत से मेरे उपर प्रहार कर भागने लगा. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने कट्टा व करतूत के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >