चोर गिरफ्तार, अधिकांश सामान बरामद

पुलिस को मिली सफलता

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी के बलवा गांव वार्ड संख्या 04 स्थित एक घर में खिड़की तोड़कर चोरी करने के मामले में चोरी का सामान सहित एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसको लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि बांसबाड़ी के बलवा गांव स्थित एक घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी कर ली. उस समय मकान मालिक चेन्नई में सपरिवार मौजूद थे. घटना की सूचना उनके भतीजी ने उन्हें कॉल कर दी. जहां पीड़ित मकान मालिक मो शाइक आलम (45 ) पिता स्व मंजूर आलम ने तुरंत फ्लाइट लेकर अररिया पहुंचे व घर की छानबीन कर नगर थाना में आवेदन दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के तहत छापेमारी करते हुए एक आरोपित मो सरफराज को गिरफ्तार किया. बताया गया कि गिरफ्तार आरोपित सरफराज व उसके आधा दर्जन अन्य साथी द्वारा घर का खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसकर घर से बुलेट, स्कूटी, जेवरात, दस्तावेज व अन्य घरेलू सामान की चोरी कर ली. इस आरोप में अररिया थाना कांड संख्या 150/26 के तहत मामला दर्ज कर अग्तोर कार्रवाई शुरू की गयी थी. वहीं गिरफ्तार आरोपित मो सरफराज की निशानदेही पर काफी हद तक घर से चोरी हुई सामानों को बरामद की गयी है व फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. एसपी ने बताया कि सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी गयी है. वहीं गिरफ्तार आरोपित बांसबाड़ी के बलवा वार्ड संख्या 04 निवासी सरफराज आलम (21) पिता मो असफाक बताया गया है. शातिर चोरों ने पुलिसिया दबाव के बीच चोरी की बुलेट को कनकई नदी में डंप कर दिया था. जहां गिरफ्तार आरोपित सरफराज की निशानदेही पर पुलिस के समक्ष नदी में डंप बुलेट को बाहर निकाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >