फारबिसगंज नप कर्मचारी संघ ने सुपौल सदर थानाध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन

थानाध्यक्ष पर लगाये कई आरोप

फारबिसगंज. सुपौल सदर थाना के थानाध्यक्ष द्वारा किये गये अमानवीय व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में फारबिसगंज नप कर्मचारी संघ से जुड़े नप कर्मियों ने बुधवार को फारबिसगंज नप कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया. संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू ने जानकारी देते हुए कहा कि सुपौल नप के जेसीबी के चालक विवेक कुमार जो महादलित समुदाय से आते हैं, वह वार्ड संख्या 22 में नाला का सफाई का कार्य कर रहे थे. कुछ लोगों ने काम का विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट गाली-गलौच, जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर अभद्र व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि उक्त घटना के बाद जब पीड़ित सुपौल सदर थाना प्राथमिकी दर्ज कराने गये, लेकिन शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर सुपौल नप के लिपिक सह बिहार लोकल बॉडीज संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्य महामंत्री असजद आलम उर्फ पप्पू अन्य नप कर्मियों के साथ सुपौल थाना पहुंचे. पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा. सोनू ने कहा कि इस दौरान आक्रोशित नप के सफाई कर्मी के द्वारा कुछ कचरा थाना के गेट पर फेंग दिया गया. जिसे तुरंत उठा भी लिया गया. उक्त घटना के बाद सुपौल सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने पुलिस वाहनों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ असजद आलम आलम उर्फ पप्पू के घर पर छापेमारी कर घर का दरवाजा तोड़कर मो असजद आलम उर्फ पप्पू के साथ अमानवीय ढंग से मारपीट करते हुए सभी कर्मियों को थाना भी ले गये. दूसरे दिन 12 बजे दिन में सादा कागज पर हस्ताक्षर करा कर सभी को छोड़ा. सोनू ने कहा कि मामले को ले कर संघ मुख्य मंत्री, नगर आवास मंत्री, डीजीपी सहित वरीय अधिकारियों से मिल रहे हैं. मांग कर रहें हैं कि सुपौल सदर थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए कार्रवाई किया जाये. मौके पर प्रदर्शन कार्यक्रम में संजय जायसवाल, भीम मरीक, शंभु मरीक, शक्ति मरीक, गोविंद मल्लिक, संपत्त मरीक, मीणा देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, राधा देवी, उमा देवी, ज्योति देवी सहित अन्य नप कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >