arariya election news 2025
2025 में विधानसभा चुनाव में मतदाता हैं 20 लाख 1 हजार 540arariya election news 2025अररिया. लोकसभा चुनाव 2024 में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या व विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या का आकलन करें तो नये मतदाताओं को घटाने के बाद लगभग 32 हजार मतदाताओं की संख्या कम हो गयी है. ऐसे में यह मतदाता किस पार्टी के प्रत्याशियों का जीत या हार की गणित बिगाड़ेंगे कहना मुश्किल है. हालांकि विधानसभा चुनाव 2025 में देखें तो 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31 हजार 994 हैं, जिन्हें मतदाता सूची से जोड़ा गया है, उनकी संख्या भी वर्तमान विधानसभा चुनाव से जोड़ दें तो फिर भी लोकसभा चुनाव 2024 के वनिस्पत 2025 के विधानसभा चुनाव में लगभग 28 हजार 691 मतदाताओं की संख्या घट गयी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह मतदाता किन गणितों को प्रभावित करेंगे.लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की संख्या थी 20 लाख 18 हजार 767
2024 संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 20 लाख 18 हजार 767 थी. जबकि 2025 के विधानसभा चुनाव में जिले के 20 लाख 1 हजार 540 मतदाता वोट डालेंगे, हालांकि इसमें 18 से 19 वर्ष के नये मतदाता भी शामिल हैं, जिसकी संख्या 31 हजार 994 है, ऐसे में अगर इन नये मतदाताओं की संख्या को वर्तमान विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की संख्या से घटा दें तो पिछले लोकसभा चुनाव के तुलना में लगभग 28 हजार 691 मतदाताओं की संख्या इस बार के विधानसभा चुनाव में कम हुई है.——————-
18 से 19 वर्ष के 31 हजार 994 नये मतदाता करेंगे युवाओं का प्रतिनिधित्व
इस बार के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी 06 विधानसभा में लगभग 31 हजार 994 मतदाता युवा होंगे, ऐसे में यह किसे अपना उम्मीदवार मानते हैं व किसको वोट डालते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. हालांकि उम्मीदवार अभी भी अपने चरिपरिचित मतदाताओं को हीं चिह्नित कर रहे हैं, उनकी नये व युवा मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई खास योजना नहीं दिख रही है, हालांकि नरपतगंज, रानीगंज व अररिया में युवाओं के वोट को चिह्नित करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों ने जाल जरूर बिछाया है, देखना दिलचस्प होगा कि यह मतदाता अपने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय पार्टियों को अपना मत देते हैं या फिर वे अपने राह कहीं दूसरे उम्मीदवार की तरफ ले जाते हैं. नरपतगंज में सबसे ज्यादा, तो फारबिसगंज में सबसे कम घटी है मतदाताओं की संख्यालोकसभा चुनाव 2024 व विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मतदाता सूची का अवलोकन किया जाये तो इस बार सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या नरपतगंज में कम हुई है, यहां पर लगभग 11 हजार 470 मतदाता घटे हैं, जबकि फारबिसगंज विधानसभा में देखा जाये तो यहां पर 879 मतदाताओं की संख्या कम हुई है. वहीं रानीगंज सुरक्षित विधानसभा में 10 हजार 195, अररिया विधानसभा में 1 हजार 917, जोकीहाट विधानसभा 01 हजार 294 व सिकटी विधानसभा में 02 हजार 936 मतदाताओं की संख्या घटी है.—–लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव के बीच मतदाओं की संख्याविधानसभा लोकसभा चुनाव 2024 विधानसभा चुनाव 2025नरपतगंज 350613 339143
रानीगंज 356860 346665फारबिसगंज 361520 362399अररिया 337546 339463जोकीहाट 308907 307613
सिकटी 303321 306257डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
