सीएचसी से प्रसव पीड़िता को किया रेफर

महिला की गंभीर स्थिति देख डाॅक्टर ने किया रेफर

2- प्रतिनिधि, पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में रविवार को द्वयोरी दुर्गापुर गांव से आयी प्रसव पीड़िता सीएचसी पलासी के चबूतरे पर कहरते हुए देखी गयी. जहां कोई सुधि लेना वाला नहीं था. सीएचसी पलासी में स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए आने-जाने वाले लोगों को समुचित स्वास्थ्य चिकित्सा नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध आक्रोश पनपने लगा है. चिकित्सा को लेकर पलासी सीएचसी केंद्र बराबर विवाद के घेरे में रहा है. कई बार मरीजों का इलाज ससमय नहीं होने से गयी जान को लेकर परिजनों द्वारा तोड़फोड़ की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है. इसके बावजूद स्वास्थ्य कर्मी में कोई सुधार नहीं हुआ है. शनिवार को प्रसव के लिए द्वयोरी दुर्गापुर गांव से आयी प्रसव पीड़िता पूजा देवी को सीएचसी पलासी से रेफर कर दिया गया. इस संबंध में चिकित्सक ने बताया कि उक्त प्रसव महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर प्रसव के लिए रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rahul kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >